उत्तराखंड में अगले तीन घंटे उत्तराखंड के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना……..

देहरादून: मौसम विभाग ने शनिवार को अगले तीन घंटों (सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है।

अलर्ट के दायरे में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गदरपुर, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, रामनगर, लोहाघाट, बेरीनाग, कोटद्वार, थराली, लक्सर, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, चौखुटिया, गंगोलीहाट, ऋषिकेश, रुद्रपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *