उत्तराखंड में आज खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट, ये हैँ शुभ महूर्त…..

देहरादून : भगवान के दर्शन को लेकर सब में अपार उत्साह बना है। विशेष रूप से कोरोना काल के दो वर्ष बाद यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इतना उत्साह है कि वह कपाट खुलने से पूर्व यहां पहुंच गए हैं। चार धाम यात्रा को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।

मंगलवार सुबह 11.15 बजे विधिविधान के साथ गंगोत्री के कपाट खुले जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे खोले जाएंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे।

अब तक 3,56,148 यात्रियों ने चारधाम के लिए पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री के लिए 59,395, गंगोत्री के लिए 61,403, केदारनाथ के लिए 1,28,696 और बदरीनाथ के लिए 1,03,692 यात्री शामिल हैं। हेमकुंड के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या 2962 है।

केदारपुरी के नए स्वरूप को देखने की श्रद्धालुओं की इच्छा
अधिक श्रद्धालुओं की इच्छा केदारपुरी के नए स्वरूप को देखने की है। अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खुल जाएंगे। इसके साथ ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।

ऋषिकेश से सोमवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से छह बसों का पहला जत्था यमुनोत्री के लिए रवाना किया गया है। रोटेशन समिति की ओर से पांच मई को चार धाम यात्रा के विधिवत शुरुआत समारोह की घोषणा की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और चालक उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *