उत्तराखंड में अब तक 9 हज़ार पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, 43 पुलिसकर्मी संक्रमित, आज आएगा अंतिम आंकड़ा……

देहरादून : प्रदेश में अब तक नौ हजार पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद प्रदेश में 43 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनमे आईआरबी द्वितीय बैलपड़ाव( रामनगर नैनीताल) हॉटस्पॉट बन गया है। यहां बुधवार को कुल 70 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमे से 22 में संक्रमण की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में हुई है।

बृहस्पतिवार दोपहर तक अंतिम आंकड़े पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचने की उम्मीद हैबता दें कि भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलवार को दो दिनों में सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्त्रस्म में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था।

डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। पहले दिन मंगलवार को पांच हजार पुलिसकर्मियों के टेस्ट हुए थे। इनमें 18 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक दोनों दिन के करीब नौ हजार टेस्ट की रिपोर्ट आई है। इनमें अब तक कुल 43 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमे सबसे ज्यादा 22 आईआरबी बैलपड़ाव के हैं। यहां हॉटस्पॉट बन गया है। बृहस्पतिवार तक उम्मीद है कि सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट हो जाएंगे। ऐसे में अंतिम रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक ही आएगी।

देहरादून में अब तक एक भी पॉजिटिव नहीं
देहरादून में इन दो दिनों के भीतर करीब 960 पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराए गए हैं। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जिले में सिविल और आर्म्ड फोर्स के करीब ढाई हजार जवान और अधिकारी हैं। बृहस्पतिवा तक सभी के टेस्ट करा लिए जाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला आदि जगहों पर टेस्ट किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *