उत्तराखंड में कांवड़ मेला 2026 पर शिवभक्तों को नहीं होगी परेशानी, दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन…………..
हरिद्वार: कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नियमित ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
ये हैं मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 74022/74023 दिल्ली-शामली-दिल्ली डीईएमयू का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है। यह गाड़ी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली तथा 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से प्रतिदिन संचालित होगी। दिल्ली- शामली के मध्य ठहराव एवं समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
शामली-हरिद्वार विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 74023 का ठहराव शामली स्टेशन पर 22:50-22:55 बजे, थाना भवन 23:20-23:22 बजे, रामपुर मनिहारन 23:44-23:45 बजे, टपरी 00:15-00:17,रुड़की 00:56-00:58 बजे और ज्वालापुर 01:38-01:40 बजे तथा हरिद्वार स्टेशन पर 01.55 बजे चलेगी।
शामली-हरिद्वार विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 74022 का हरिद्वार से प्रस्थान रात्रि समय 03:05 बजे, ज्वालापुर 03:15-03:17 बजे, रुड़की 04:03-04:05 बजे, टपरी 04:32-04:33 बजे, रामपुर मनिहारान 04:47-04:48 बजे, थाना भवन 05:11 -05:12 और शामली 06:25-06:30 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 64557/64558 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली मेमू का विस्तार भी हरिद्वार तक किया गया है। दिल्ली-सहारनपुर के मध्य ठहराव एवं समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह गाड़ी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली से तथा 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से प्रतिदिन संचालित होगी।
सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 64557 का ठहराव सहारनपुर स्टेशन पर 20:50-21:10, रुड़की 21:48-21:50, ज्वालापुर22:25-22:27 बजे, हरिद्वार 22:50 बजे पहुंचेगी।
भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर, ज्वालापुर तथा कांकाठेर स्टेशनों पर अस्थायी अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इनमें गाड़ी संख्या 14113,14309,14317,19565,22659,14610,54075,14815,14114,14310,14318,19566,22660,14609,54076 और 14816 शामिल है।
रोडवेज ने बनाए तीन अस्थायी बस अड्डे
कांवड़ मेले के दृष्टिगत रोडवेज प्रबंधन ने भी तीन अस्थायी बस अड्डे बनाए हैं। एजीएम विशाल चंद्रा ने बताया कि मोतीचूर, गौरीशंकर और ऋषिकुल में अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर देहरादून की तरफ से आने वाली बसें मोतीचूर, नजीबाबाद मार्ग की बसें गौरीशंकर तथा हरियाणा व पंजाब की बसें ऋषिकुल मैदान में पार्क की जाएंगी।
विशेष मेला रेलगाड़ियों का भी होगा संचालन-
04314-04313 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार अनारक्षित
04316-04315 योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा-योगनगरी ऋषिकेश अनारक्षित
04318-04317 योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर- योगनगरी ऋषिकेश अनारक्षित मेला स्पेशल

