राम माधव को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर उत्तराखंड भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार………

देहरादून: देहरादून भाजपा ने वरिष्ठ नेता और कुशल रणनीतिकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से इस निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
​
उन्होंने कहा कि राम माधव जी का संगठन के क्षेत्र में विशाल अनुभव, विचारशीलता और रणनीतिक कौशल रहा है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में संगठन को एक नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राम माधव जी के व्यापक संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाकर देवभूमि उत्तराखंड में पार्टी का संगठन धरातल पर और अधिक सशक्त होगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के अभियान को अभूतपूर्व गति देगा। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की तरफ से राम माधव जी के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की है।

भट्ट ने प्रदेश सह प्रभारी के रूप में सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज एवं अरविंद मेनन को जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। साथ ही उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के कॉर्डिनेटर बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों के रणनीतिक नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा चुनावी जीत की हैट्रिक लगायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *