उत्तराखंड में यहाँ मनाने आते हैं मंत्री – विधायक अपने जन्मदिन ,इस आश्रम में हो गया इतना बड़ा कांड…..

देहरादून : राजधानी देहरादून के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में मंत्री और विधायकों के जन्मदिन खूब मनाए जाते है लेकिन उसी बाल वनीता आश्रम में बड़ा कांड हो गया जी हाँ एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपित भी आश्रम में ही रहता है। शहर कोतवाली पुलिस ने आश्रम के प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आश्रम में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं, लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई थी तो उसने इसकी शिकायत होस्टल वार्डन से की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *