मौसम विभाग ने आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट………

देहरादून: आज यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट है। कई जगह ओले भी गिरेंगे। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बहुत भारी बरसात होगी।

आज 30 अप्रैल, 2026 को देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत से लेकर मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों तक, मौसम सुहावना और बारिश वाला रहेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, दक्षिण भारत के राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 70 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। त्रिपुरा में भी कल बहुत भारी बरसात होगी।

कश्मीर से यूपी तक बारिश होगी, तेज हवाएं चलेंगी।
उत्तर पश्चिम भारत में कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मध्यम स्तर की बारिश व बर्फबारी होगी। गरज, बिजली और तेज हवाएं जिनकी स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटे होगी के चलने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में गरज के साथ तेज हवाएं और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने वाली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी कल ओले गिरेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कल बारिश और आंधी तूफान देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने वाला है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 34 और मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। बिहार के पटना में भी कल मौसम खुशनुमा रहने वाला है। गर्मी से राहत मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड के देहरादून के आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।

झारखंड में बारिश, ओले भी गिरेंगे
इसके अलावा, कल बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों में भी तेज हवाएं, गरज और बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिक्किम में भी बारिश होगी। झारखंड में कल ओले गिरने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भी बारिश होगी
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल यानी कि 30 अप्रैल को बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। लक्षद्वीप में भी कल बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। रायलसीमा में भी कल बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक में कल ओले गिरने का अलर्ट है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *