उत्तराखंड की राजधानी में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों से कई अवैध निर्माण सील…………

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर हरिद्वार बाईपास और डोईवाला क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हरिद्वार बाईपास में दो अवैध व्यावसायिक भवन सील
एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार बाईपास स्थित मुस्कान होटल वाली गली में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण को सील किया। इसके बाद इसी क्षेत्र में निर्माणाधीन एक अन्य अवैध व्यावसायिक भवन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

डोईवाला के कान्हरवाला-भानियावाला तिराहे पर भी कार्रवाई
इसके अलावा डोईवाला क्षेत्र के कान्हरवाला-भानियावाला तिराहे पर संचालित एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी एमडीडीए की टीम ने नियमानुसार सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

लगातार चल रहा है एमडीडीए का प्रवर्तन अभियान
एमडीडीए द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर संबंधित स्थलों का तत्काल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का कहना है कि बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि, “प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी निर्माणकर्ताओं से अपील है कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

एमडीडीए ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध निर्माण हो रहा हो तो इसकी सूचना प्राधिकरण को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *