उत्तराखंड के मुनकटिया में भारी भूस्खलन से बंद हुआ केदारनाथ यात्रा मार्ग, 10,500 श्रद्धालु फंसे; फिर मिली मदद…….

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के मुनकटिया क्षेत्र में मार्ग मंगलवार देर रात बारिश से भूस्खलन से बंद हो गया, जिससे करीब 10,500 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस के राहत दल मौके पर पहुंचे।

राहत टीमों ने 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोला और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया। उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ सोनप्रयाग टीम यात्रा कर लौट रहे यात्रियों का मनोबल बढ़ाती रही और उन्हें सुरक्षित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र पार कराया। वहीं मलबा हटाकर मार्ग भी खोल दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *