उत्तराखंड में क्या स्वैच्छिक नहीं तिरंगा फहराना यहाँ तो चेतावनी जैसा बयान आया सामने , बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान पर उठ रहें सवाल…..

देहरादून: हल्द्वानी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर जयपुर तक यात्रा में प्रतिभाग किया और शहीद चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कि हर घर में तिरंगा लहराया जाना चाहिए। यही नहीं बड़ा बयान देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है उस घर की फोटो भी मिलनी चाहिए। जिससे कि समाज को यह पता चल सके यह तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, मीडिया क्षेत्र और सभी सरकारी वर्क अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए ऐसी उनकी अपील है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *