उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने रन फॉर योगा’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश……….

देहरादून: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा ही देश और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन तथा रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं एसएसपी परमेंद्र डोभाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *