कार्यक्रम में इधर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया पूर्व मुख्यमंत्री, अजय भट्ट ने कराया सुधार….

देहरादून : मसूरी गोलीकांड के शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की संबोधन करते हुए ज़ुबान फिसल गई , जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री से संबोधित कर दिया जिसको लेकर लोगों ने उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पूर्व नहीं , पुष्कर सिंह धामी वर्तमान मुख्यमंत्री हैं , ऐसे में गणेश जोशी को अपनी गलती का एहसास हुआ , उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी तो आगामी 15 साल के लिए मुख्यमंत्री है और आज नहीं तो कल पूर्व होना ही है हालांकि मच पर जब मंत्री ने ये बोला तो केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी गलती को सुधारा और उन्हें वर्तमान मुख्यमंत्री कहने को कहा।

उत्तराखंड में भाजपा के नेताओं की जुबान फिसलने का सिलसिला लगातार जारी है एक के बाद एक भाजपा के नेता अपने बयानों से सोशल मीडिया से लेकर शहरों के गली नुक्कड़ ओं पर चर्चाओं पर है पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उसके बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर से अपने बयान से चर्चा में गणेश जोशी ने मौजूदा वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हुए संबोधित कर दिया हालांकि जब गणेश जोशी को लगा कि उन्होंने बयान थोड़ा गलत दे दिया है तो ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चलो कोई बात नहीं 15 -20 साल बाद तो पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो ही जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *