उत्तराखंड के खटीमा में सीएम धामी ने लगभग ₹89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को विभिन्न विकास योजनाओं किया लोकार्पण…..

खटीमा: खटीमा में लगभग ₹89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। ये सभी सुविधाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा शिक्षा विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी।

सीएम धामी ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। आज लाइब्रेरी, व्यायामशाला सहित अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया गया है, निश्चित तौर पर इनके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित अन्य सम्मानितजन भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *