उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जोरदार बारिश, तवा घाट के पास दरका पहाड़; अलग-थलग हुए कई गांव………..

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद में वर्षा का दौर जारी है। बारिश के चलते टनकपुर-तवा घाट राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बंद रहा। दिन में दो बजे के आसपास तवा घाट के समीप पहाड़ दरकने से विशाल चट्टान टूटी और सड़क मलबे से पट गई।

इससे पूर्व से ही मार्ग बंद था। चीन सीमा को जोड़ने वाले हाईवे के बंद होने से चीन सीमा का संपर्क कई घंटें कटा रहा। वहीं, चीन सीमा को जोड़ने वाला सीमा मार्ग सोबला – तिदांग दूसरे दिन भी रहा। दारमा मार्ग पर पंपाबे मंदिर के पास फिर से भारी मलबा आ गया।

यहां से एक किमी दूर भी भारी चट्टान दरकी है। वहीं तवाघाट- लिपुलेख मार्ग पर तवाघाट से पांगला के बी कई स्थानों पर बड़े बोल्डर सड़क पर आए और जगह -जगह मलबा आ गया। अपरान्ह दो बजे के आसपास तवा घाट में पहाड़ दरका। सायं तक व्यास घाटी से चीन सीमा का संपर्क बहाल हो चुका है परंतु दारमा घाटी का सम्पर्क भंग है । उच्च हिमालयी तेरह गांव अलग -थलग पड़े हैं।

सुबह बंद 22 मोटर मार्गों में पांच मार्ग खुल चुके हैं , 17 मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं। केला मानसरोवर यात्रा मार्ग को बीआरओ ने सायं साढ़े चार बजे के आसपास खोला। मार्ग खुलने के बाद पांचवा कैलाश मानसरोवर यात्रा दल गुंजी रवाना हुआ वहीं वापस लोट रहा दूसरा दल धारचूला पहुंचा। डेढ़ दर्जन ग्रामीण मार्ग बंद होने से एक लाख से अधिक की ग्रामीण आबादी प्रभावित है।

तहसीलवार बारिश के आंकड़े
थल: 73.0 मिमी
कनालीछीना: 70.4 मिमी
देवलथल: 65.0 मिमी
डीडीहाट: 42.2 मिमी
पिथौरागढ़: 40.5 मिमी
गणई गंगोली: 40.0 मिमी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *