उत्तराखंड में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राहुल गाँधी के दौरे पर सीएम धामी का बयान……..
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि राहुल गांधी पेपर लीक के मुद्दे को लेकर उत्तराखंड आ रहे हैं, तो उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि पेपर लीक की घटनाएं कांग्रेस की सरकारों के दौरान भी होती रही हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का भी आकलन करना चाहिए।
सीएम धामी ने कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में इस मुद्दे को लेकर गंभीर होते, तो उन्हें चुनाव से पहले या फिर उस समय उत्तराखंड आना चाहिए था, जब पेपर लीक के मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि अब चुनावी माहौल है, इसलिए नेताओं का लगातार दौरा करना सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
