उत्तराखंड के देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता……

देहरादून: देहरादून में आयोजित ‘अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य, राष्ट्रसेवा और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और सहभागिता इस बात का प्रमाण रहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों तथा उनके परिवारों का सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के तहत राज्य सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, ताकि राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में सैन्य गौरव की परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *