उत्तराखंड में यहाँ CBI एक्शन, रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर,अब चार्जशीट दाखिल…….

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। CBI के एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपपत्र में आरोपी की चल और अचल संपत्तियों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है।

मामले की शुरुआत रुड़की निवासी टैक्स अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल की शिकायत से हुई। उन्होंने CBI को दिए पत्र में बताया कि वे हरिद्वार स्थित एक प्लाईवुड यूनिट ‘बीएस इंडस्ट्री’ के टैक्स से जुड़े कामकाज देखते हैं।

शिकायत के अनुसार, देहरादून में तैनात वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के बदले ₹5000 की रिश्वत मांग रहे थे।

फोन पर मांगे पैसे, फिर नकद लेने की कोशिश
बताया गया कि 24 फरवरी को आरोपी अधिकारी ने फोन कर एक मोबाइल नंबर भेजा और उस पर तुरंत ₹5000 ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। जब रकम ट्रांसफर नहीं की गई, तो 25 फरवरी की सुबह दोबारा पैसे की मांग की गई। इसके बाद अधिवक्ता ने नकद भुगतान की बात कही, जिसकी सूचना CBI को दी गई।

CBI की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उसके आवास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में गिरफ्तारी के ठीक दो महीने बाद, 25 अप्रैल 2026 को सीबीआई ने संजय कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है, जिसमें आरोपी की संपत्ति का भी विवरण शामिल है।

भ्रष्टाचार पर सख्ती का संकेत
इस कार्रवाई को उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। CBI की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अधिकारियों के लिए भी यह एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *