उत्तराखंड से देश के शीर्ष 100 पुलिस कप्तानों में शामिल हुए आईपीएस, अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की बड़ी उपलब्धि………..

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में चंद्रशेखर घोड़के का नाम शामिल किया गया है। उत्तराखंड से इस सूची में तीन पुलिस अधिकारियों को स्थान मिला है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास समेत विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया।

सर्वेक्षण में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क तथा मीडिया व सार्वजनिक छवि जैसे मानकों को आधार बनाया गया।

इसी आधार पर अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के को इस सूची में शामिल किया गया है। घोड़के इससे पहले बागेश्वर में एसपी पद पर अपने सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में फरवरी से वह अपनी सेवाएं अल्मोड़ा में दे रहे हैं। एसएसपी 2019 बैच के आइपीएस हैं।

हमारा संकल्प भय मुक्त, अपराध मुक्त व नशा मुक्त समाज बनाना है, इसके लिए आम लोगों को साथ जोड़कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। :चंद्रशेखर घोड़के, एसएसपी अल्मोड़ा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *