उत्तराखंड के स्यानाचट्टी में यमुनोत्री हाईवे बहाली का 80% काम पूरा, आज शाम तक यातायात शुरू होने की उम्मीद………

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा वाशआउट होने से बाधित यातायात बुधवार शाम तक बहाल होने की उम्मीद है। यहां छह दिनों एचएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) खंड बड़कोट की ओर से दो एक्सावेटर, दो बैक हो लोडर सहित 20 से 25 श्रमिक हाईवे बहाली के काम में जुटे हुए हैं।

बता दें कि बीते 9 जुलाई को मूसलाधार वर्षा के बीच भारी भूस्खलन से स्यानाचट्टी में यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त होकर दूसरी सड़क पर जा गिरा था।

स्यानाचट्टी में वाश आउट हुए हाईवे की बहाली को 80 प्रतिशत हुआ काम
इसके बाद यमुनोत्री की ओर फंसे यात्रियों को वैकल्पिक जंगली रास्ते से रस्सी के सहारे निकाला गया था। वहीं, उनके वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करना पड़ा। मार्ग ध्वस्त होने के बाद से ही एनएच की टीम हाईवे बहाली के काम में जुटी हुई है।

बुधवार आज शाम तक यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाली की है उम्मीद
एनएच बड़कोट में अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि स्यानाचट्टी में चार मशीनों की सहायता से अब तक करीब 80 फीसदी तक हाईवे की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी बुधवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। बताया कि मरम्मत कार्य में वर्षा से ज्यादा समस्या उत्पन्न नहीं हुई तो हाईवे को बुधवार शाम को ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *