सावधान! 6 फरवरी को घर से बाहर न जाएं, होगी यह परेशानी

 

नई दिल्ली :  अगर आप बाहर रहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको 6फरवरी को बाहर  निकलने पर दिक्कत आ सकती है क्योंकि इस दिन भारत बंद होगा। दरअसल, किसानों ने आगामी 6 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सरहदों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच, किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम की घोषणा की है। बता दें कि किसान शनिवार 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।

इससे पहले, किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर 30 जनवरी को दिनभर का उपवास रखा था. किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड भी निकाली थी. हालांकि ट्रैक्टर रैली में काफी बवाल हुआ, असल में, पांच नवंबर 2020 को देशभर में चक्का जाम के बाद पंजाब और हरियाणा में किसान संगठनों ने दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया था।

हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले भी दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली पहुंच गए और बॉर्डर पर जम गए, तब से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का ये धरना-प्रदर्शन जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *