कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की आए दुगना करने के लिए गंभीर

एक तरफ जहां देश के किसान तीन कृषि कानून के विरोध में लगातार दिल्ली में आंदोलनरत हैं वहीं रूडकी पहुंचे शहरी एवं नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने साफ किया कि सरकार किसानों की हितैषी है किसानों के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं जिनका किसानों को लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के होटल प्रकाश में कुछ देर के लिए हरिद्वार जाते समय रुके थे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसान देश का अन्नदाता है किसान की आए दुगनी करने के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार चिंतन कर रहीं हैं कृषि कानून भी इसी परिपेक्ष में लाए गए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ज़ीरो प्रतिशत की ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध करा रही है। किसानों को अच्छे बीज की उपलब्धता हो अच्छे कृषि यंत्र मिले और बेहतर सब्सिडी मिले। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका सरकार प्रयास कर रही है। गन्ने का भुगतान समय पर हो सरकार इसके लिए भी बेहद गंभीर है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आए दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ शहर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता धीर सिंह, पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभषेक चंद्रा, भाजपा नेता विकास पाल आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *