आज 10 जून 2026 दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………
मेष राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा और पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति आपकी ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन मानसिक दबाव के कारण प्रेम में भी आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इस बात का ध्यान रखिए। अभी नए में, नए प्रेम में जाने की स्थिति नहीं है, थोड़ा सोच-समझ लें। संतान की स्थिति आपकी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय शुभ है, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन अभी कोई नया पार्टनरशिप या नई स्थिति को मत करिएगा। निवेश के लिए उचित समय है, लेकिन थोड़ा सा सोच-समझ करके और अगर कहीं से नेगेटिव निर्णय या नेगेटिव कोई सुझाव मिलता है या रुकने को कहा जाता है, तो बिल्कुल रुकिएगा, क्योंकि नुकसान के चांसेस हैं। तो बहुत सोच-समझकर के निवेश करिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है और प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। नए प्रेम का आगमन होगा। पुराने जो प्रेम में चल रहे हैं, उनकी स्थिति बड़ी अच्छी है, परिपक्वता के साथ चल रहे हैं और करियर में शामिल हो रहे हैं एक-दूसरे के। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए यह उचित समय है। आय के नए मार्ग बनेंगे, संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएँगे, तो यह शुभ स्थिति कही जाएगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य में सुधार निरंतर होते जा रहा है, थोड़ा सीने में दबाव बना हुआ है, तो भारीपन रहेगा इस बात का ध्यान रखिएगा। नए व्यापार की भी शुरुआत मत करिएगा, नुकसान होगा। निवेश के लिए उचित समय है और कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी, थोड़ा ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, आप एन्जॉय करेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, थोड़ा बचकर पार करिए। हो सके तो यात्रा अभी रोककर रखिए, अपमानित होने का भय रहेगा, इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, शुभता बनी रहेगी। संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी। निवेश के लिए भी थोड़ा रुक जाइए, एप्रोप्रियेट टाइम नहीं है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। हालांकि बचाव पक्ष आपका अच्छा है, फिर भी रिस्क लेने लायक आप नहीं हैं। प्रेम में दूरी रहेगी। संतान की स्थिति भी थोड़ी दूर वाली होगी। निवेश आप कर सकते हैं, निवेश की कोई… लेकिन बहुत ज्यादा जोखिम मत लीजिएगा, छोटा-मोटा निवेश करने के लिए उचित समय होगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, थोड़ा खटपट दिख रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अपमानजनक स्थिति में परिवर्तित हो सकती है, बहुत बचकर पार करें। और संतान की स्थिति मध्यम है। निवेश कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, थोड़ा सा सोच-समझकर के। और कोई बहुत ज्यादा खतरे वाली बात नहीं दिखती है, लेकिन चूंकि शनि और चंद्रमा का विष योग बना हुआ है, तो गलत निर्णय लेने के चांसेस बनते हैं, इस वजह से छोटा-मोटा निवेश ही करिएगा। अभी बहुत उखड़ के बड़ा निवेश मत करिएगा, एक-दो दिन रुक जाइए। बाकी व्यापार की स्थिति अच्छी है, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, थोड़ा सा ध्यान रखिए। प्रेम प्रभावित है, कोई नई शुरुआत न करें और जो चल रहा है उसमें बहुत आराम से लेकर चलें, अदरवाइज प्रॉब्लम होगी। निवेश के लिए उचित समय है, आप आराम से आगे बढ़ सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
बात करते हैं वृश्चिक राशि की। भावनाओं पर काबू रखें, प्रेम में बड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है। नए प्रेम की बिल्कुल तैयारी भी न करें और न जाएं। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है और निवेश आराम से कर सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिएगा, थोड़ा सा मानसिक दबाव दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
भूमि, भवन, वाहन में अभी पैसे न लगाएँ, विवादित हो सकता है। सीने में विकार संभव है, बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है; सीने की स्थिति में जो बताया। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, आगे बढ़ सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। और निवेश… अभी रुक जाइए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अभी व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि
धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है; नए प्रेम में भी जा सकते हैं, पुराना प्रेम में जो है वो अच्छी स्थिति में है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन अभी निवेश नहीं करना है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
घबराहट, बेचैनी इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है और निवेश के लिए उचित समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

