आज 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि
एक आपके अंदर ऊर्जा आ गई है। प्रेम में अपनापन, संतान से अपनापन, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, शुभता के प्रतीक बनेंगे, ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। तो एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। व्यावसायिक स्थिति भी ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

वृषभ राशि
सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

 

 

 

मिथुन राशि
मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा। थोड़ा अपमानित होने का भय जैसी बात रहेगी, लेकिन सब ठीक-ठाक है। तो एक नॉर्मल से थोड़ा बेहतर समय की तरफ जा रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कर्क राशि
परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी, खराब नहीं है लेकिन अभी अच्छी भी नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट-चपेट लगने का भय है। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है, काली वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

सिंह राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ, दोनों पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है और आपका बचाव पक्ष मजबूत हो चुका है, लेकिन एक-दो दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।

 

 

 

कन्या राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है या उदर रोग से परेशान होंगे। नौकरी-चाकरी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। पिता के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें और उच्च अधिकारियों से पंगेबाजी न करें। मध्यम और थोड़ा डिस्टर्बिंग समय दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करें, शुभ होगा।

 

 

 

तुला राशि
सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। जीवनसाथी की तरक्की दिख रही है, लेकिन रिश्तों में थोड़ी ड्राइनेस शुरू हो जाएगी। प्रेम की स्थिति में ‘तू-तू मैं-मैं’ हो सकती है। संतान को लेकर नकारात्मक विचार बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है, लेकिन आपका दबदबा अब बढ़ेगा। राजनीतिक लाभ होगा और शत्रु आपके सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

 

 

धनु राशि
नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में कुछ नकारात्मक लोग दिख रहे हैं, उनका ध्यान रखिए। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लेकिन नकारात्मक लोगों से सावधान रहिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं और कुटुंबों से अनबन या झगड़े-तकरार हो सकते हैं, इसका ध्यान रखें। अपनी जुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कुंभ राशि
आप नकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है और संतान की स्थिति भी अच्छी है। आपके अंदर एक व्यापारिक सोच और व्यापारिक पराक्रम बढ़ेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि
राजनीतिक लाभ होगा और सरकारी तंत्र से जुड़ाव होगा। लेकिन अनाप-शनाप खर्चे मन को परेशान करेंगे। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम है, व्यापार ठीक-ठाक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *