आज 16 जून 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष राशि- मेष राशि को थोड़ा सा व्यवसायिक ऊर्जा बुझा-बुझा सा रहेगा लेकिन समझ आपकी बढ़ेगी। मार्केट की समझ बढ़ेगी। आप निवेश करने के लिए तैयार हैं, कर सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी थोड़ी सी मध्यम कही जाएगी। आक्रामकता के शिकार होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है और स्वास्थ्य भी आपका अच्छा है लेकिन नाक, कान, गला पे थोड़ा ध्यान रखिएगा बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। घरेलू सुख बढ़-बढ़ कर आपको मिल रहे हैं और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुख भोग रहे हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं थोड़ा ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सी मध्यम बुझी-बुझी सी रहेगी, ऊर्जा की कमी रहेगी। निवेश अभी रोक के रखिये। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

मिथुन राशि- ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम, कोई बीमारी के बिना भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति वंडरफुल, वैवाहिक जीवन वंडरफुल, सारी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कर्क राशि– स्र दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी, निवेश अभी रोक कर रखिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। लाल वस्तु पास रख।

 

 

 

सिंह राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी और निवेश के लिए उपयुक्त समय। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

कन्या राशि– स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। व्यावसायिक ऊर्जा बहुत बढ़ा हुआ है, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश के लिए थोड़ा सा सोच समझ कर के करें, लेकिन जरूर करें, मतलब सोच समझ कर के मतलब कि किस फंड में हम निवेश करें, यह थोड़ा एनालाइज करके करिएगा तो आपके लिए उपयुक्त होगा, अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

तुला राशि- स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है, वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा है और निवेश के मामले में अत्यंत शुभकारी समय है, आप बिल्कुल निवेश करिए। केमिकल में निवेश करना या मेटल में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है, चोट चपेट लग सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है और निवेश के लिए बहुत उपयुक्त समय, नए प्रेम में जाने के लिए बहुत उपयुक्त समय और पुराना प्रेम आपका मैच्योर हो रहा है। बहुत अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन साथ पे और स्वास्थ्य पे स्वयं के स्वास्थ्य और जीवन साथी के स्वास्थ्य पे ध्यान ज़रूर दीजिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम में चाहे पुराना प्रेम, चाहे नए प्रेम में जाना चाहते हैं, यह शुभ है। बिल्कुल जाइए, करिए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ी विवादास्पद हो सकती है। भावनाओं पे काबू रखना है, क्रोध पे काबू रखना है। निवेश थोड़ा सोच-समझ कर के करिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि– शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। डिस्टर्बिंग फील करेंगे क्योंकि शत्रु एक्टिव रहेंगे। प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा एंजॉय कर रहे हैं। डिस्टर्बिंग टाइम है लेकिन एंजॉइंग टाइम है प्रेम के लिए, जीवन साथी के लिए, व्यवसाय के लिए, व्यापार के लिए। अद्भुत समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि- भावनाओं पर काबू रखकर कोई निर्णय लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। नया प्रेम थोड़ा रुक करके, पुराने प्रेम में थोड़ा सा समझदारी के साथ जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान रखिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। निवेश के लिए उचित समय है। हरी वस्तु पास रखें।

 

 

 

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ी सी रुकावट है। प्रेम में कहा-सुनी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। सीने में विकार संभव है। प्रेम संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। निवेश आंख बंद करके करें और किसी भी फ़ूड में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *