आज 14 जून 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल……….
मेष राशि: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, किसी भी तरीके की कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती है। प्रेम की स्थिति में थोड़ी सी मध्यम मानी जाएगी। संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। सूर्य के कमजोर होने के नाते या राशि परिवर्तन की तैयारी में हो गए हैं, तो थोड़ा सा उतना बलशाली नहीं है, इसलिए प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा अभी, थोड़ा रुक जाइए। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है और जीवनसाथी के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी होगा, नए प्रेम में जा सकते हैं, पुराना प्रेम भी आपका बहुत अच्छा परिपक्वता के साथ चल रहा है। जीवनसाथी की स्थिति थोड़ी सी दूरी वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही है और निवेश के लिए उचित समय है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि: स्वास्थ्य ओवरऑल मजबूत बना हुआ है, लेकिन आज के दिन सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। अभी निवेश मत करिएगा, नुकसान संभव है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। कुल मिलाकर के ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। कुछ बातों पर ध्यान रखिए- निवेश पे और छोटी-मोटी परेशानी पे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि की स्थिति बड़ी शुभ बनी हुई है। स्वास्थ्य पहले से सुधार की तरफ, प्रेम संतान अत्यंत शुभकारी, आय के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं, यात्रा का योग बन रहा है, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सान्निध्य मिल रहा है। निवेश कर सकते हैं, लाभप्रद होगा। ओवरऑल आपकी स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि: स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, निवेश के लिए उचित समय है, शुभता में वृद्धि हो रही है, कोर्ट कचहरी में विजय मिल रहा है और राजनीतिक लाभ हो रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान अत्यंत शुभकारी और नए प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय, पुराने प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय, लेकिन जीवनसाथी के लिए थोड़ा ड्राइनेस वाला। बाकी निवेश कर सकते हैं और व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। आप ग्रो कर रहे हैं। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि: परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा बचकर पार करिएगा और मानसिक स्थिति मध्यम दिख रही है, प्रेम संतान मध्यम दिख रहा है। थोड़ा सा बहुत ही मानसिक तौर पर आराम से चलिए, सलाह लेकर के चलिए। नए प्रेम की अभी स्थिति को रोक के रखिए, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभ चल रहे हैं, निवेश अभी रोक दीजिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी, व्यापार बहुत अच्छा है, जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, निवेश अत्यंत शुभकारी है, बहुत अच्छा समय ओवरऑल कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ समय कहा जाएगा। जो लोग सैन्य सेवा में हैं और ट्रेनिंग में हैं, अत्यंत शुभकारी समय उनके लिए है। जो वीर रस के कवि हैं, इस तरीके से लोगों का बहुत अच्छा समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य में थोड़ा सा ध्यान देना चाहिए और शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शमन हो जाएगा उनका। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि: कोई भी निर्णय जो महत्वपूर्ण हो अभी मत लीजिए। भावुकता पर काबू रखिए, प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, निवेश थोड़ा रोक लीजिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी, व्यापार भी अच्छा है। छोटा-मोटा निवेश कर सकते हैं, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है, व्यापार बहुत अच्छा है। नाक, कान, गले की थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम में जाने को आतुर हैं और जा भी सकते हैं और पुराना प्रेम आपका परिपक्व हो रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ सब कुछ बहुत अच्छा है, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

