आज 7 जून 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक परेशानी भी बनी रहेगी। यात्रा कष्टप्रद संभव है, लेकिन लाभप्रद होगा। स्वास्थ्य फिजिकल कंडीशन आपकी सही है, लेकिन मेंटल कंडीशन थोड़ी सी प्रभावित ज़रूर है। ध्यान दीजिए, आय के नए-नए मार्ग बनेंगे रुकावट के साथ। मन को परेशान करने वाली बातें होंगी। निवेश करना भी उचित नहीं होगा, थोड़ा रुक जाइए। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, खराब नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

 

 

वृषभ राशि: स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार संभव है। व्यवसाय की स्थिति थोड़ी सी नकारात्मक रहेगी, लेकिन खराब नहीं रहेगी। नकारात्मक लगेगा ऐसा, बट सही रहेगा। कोर्ट कचहरी से बचना चाहिए। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगा। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और निवेश के लिए बहुत ही उचित समय रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

 

 

 

कर्क राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अष्टम भाव में ग्रहण योग बना है, बहुत बचके पार करिए। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, नव प्रेम का आगमन संभव है। यात्रा अभी वर्जित रहेगा आपका। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। अभी निवेश के लिए सही समय नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

 

 

सिंह राशि: स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे ज़रूर ध्यान रखिए। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। नौकरी-चाकरी में प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात ख़राब स्थिति में जा सकती है। थोड़ा बचके पार करिए और अभी नए प्रेम में मत जाइए, थोड़ा रुक जाइए, होल्ड पे रहिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

कन्या राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन घोर डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जियेंगे। डिस्टर्बेंस के साथ जीवन जीते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अभी नए प्रेम में ना जाएं और निवेश कर सकते हैं, अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

तुला राशि: स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा और प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। नए प्रेम की स्थिति और ख़राब दिख रही है, बहुत नकारात्मक मन रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिएगा और निवेश थोड़ा-मोड़ा कर सकते हैं, उखड़के मत करिएगा, थोड़ा रिस्क है। तो सोच-समझ करके करिए, लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की स्थिति, घरेलू कलह, भूमि, भवन, वाहन की ख़रीदारी में परेशानी, माँ के स्वास्थ्य में परेशानी, स्वयं के स्वास्थ्य में परेशानी, सीने में विकार संभव है। रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए भी अच्छा समय है ये। तो थोड़ा सा घरेलू सुख बाधित दिख रहा है आपको और स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए, बाकी स्थिति आपकी ठीक है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है, जिससे वे असहज महसूस करेंगे। इस दौरान व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपको स्वयं के स्वास्थ्य और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी दिख रही है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आएगी। नए प्रेम की स्थिति भी ठीक रहेगी, और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। दुश्मनों या शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है, जिससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कुल मिलाकर के सब कुछ अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए निवेश करने के लिहाज से यह उचित समय नहीं है, क्योंकि धन हानि के संकेत दिख रहे हैं। इसके साथ ही, आप मुख रोग यानी मुंह से जुड़ी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और संतान की स्थिति भी बेहतर रहने वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह एक शुभ समय कहा जाएगा, जिसमें आपको प्रगति देखने को मिलेगी। इस अवधि में आपके लिए मां काली जी को प्रणाम करना विशेष रूप से शुभ और फलदायी होगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के मन में घबराहट, बेचैनी और मानसिक अशांति जैसी स्थितियां बनी रह सकती हैं। जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। निवेश करने के लिए भी इसे सही समय नहीं कहा जा सकता, इसलिए धन संबंधी मामलों में फिलहाल रुकना बेहतर होगा। हालांकि, इन सबके बीच प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, जो आपको मानसिक संबल देगी। आपके कष्टों के निवारण के लिए भगवान गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, घबराहट, बेचैनी और एक अज्ञात भय जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय प्रेम और संतान के लिए सही समय नहीं दिख रहा है, और जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। विपरीत या विषम परिस्थितियों में भी आप निवेश कर सकते हैं, क्योंकि धन की स्थिति और उसके आने के योग अच्छे रहेंगे। इसके अलावा, आपका व्यापारिक दृष्टिकोण ठीक-ठाक चलता रहेगा। समस्याओं से मुक्ति के लिए भगवान गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *