आज 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि– नुकसान का समय है। बहुत बचकर पार करिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा, नुकसान हो सकता है। अभी निवेश मत करिएगा और हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा क्योंकि लग्नेश केतु के साथ सिंह राशि में बैठे हुए हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अद्भुत रहेगी, बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा, निवेश आप कर सकते हैं।

 

 

 

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, हालांकि चंद्रमा बुध के नक्षत्र में हैं, फिर भी षष्ठ भाव में होने के कारण छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। उधर पंचम भाव का मालिक शुक्र केतु के साथ संयोग कर रहा है, तो यह भी थोड़ा सा विपरीत है, ठीक नहीं है। लेकिन निवेश के लिए फिर भी उपयुक्त समय है। आपके धन भाव में सूर्य और गुरु बैठे हैं। कुल मिलाकर व्यावसायिक स्थिति आपकी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कर्क राशि– भावनाओं पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं मत करिएगा, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार आपका ठीक-ठाक रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा, सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

 

सिंह राशि- स्वास्थ्य ऑलरेडी थोड़ा प्रभावित चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना भी उचित होगा और कर भी सकते हैं। बाकी मिला-जुलाकर के थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

कन्या राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा दिखता है। प्रेम-संतान अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

तुला राशि- तुला राशि का स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है, धनार्जन होगा। मित्रों और कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। धनागमन होगा, लेकिन निवेश करना उपयुक्त नहीं होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि- सरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। निवेश किया तो घाटा हो सकता है, इसलिए निवेश मत कीजिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि- यात्रा का योग बनेगा। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी और रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना अत्यधिक शुभ होगा, निवेश जरूर करना चाहिए आपको।

 

 

 

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन स्वयं का स्वास्थ्य और जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि– परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, यात्रा का योग बनेगा, भाग्य साथ देगा। शुभ समय कहा जाएगा, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *