आज 3 अगस्त 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष राशि
मेष वालों आज चंद्रमा आपके हानि भाव में संचार करेंगे। इसीलिए प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें छोटी सी बात भी आज बड़े विवाद का रूप ले सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ दिली की बातें खुलकर हो सकती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन वालों आज आप काम में व्यस्त होने के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। पार्टनर को आपसे शिकायत होगी लेकिन शाम के वक्त मीठी बातें करके आप सारे गिलेशिकवे दूर कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भाग्य का आज के दिन साथ मिलने वाला है। आपके नवम भाव में बैठे चंद्रमा किसी खास व्यक्ति से आपका संपर्क करवा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। बीते समय की किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संभलकर आज के दिन आपको रहना होगा।
कन्या राशि
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। हालांकि, इस राशि के विवाहित जातकों के जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों पार्टनर को लेकर गलतफहमियां न पालें नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बातें सुनने की बजाय पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।
वृश्चिक राशि
आपको प्रेम संबंधों में अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पंचम भाव में चंद्रमा की स्थिति लव-रोमांस को बढ़ा सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के कुछ लोग प्रेम को विवाह के बंधन में बांधने का विचार बना सकते हैं। इस बारे में लव पार्टनर से बात हो सकती है।
मकर राशि
मकर वालों आपको थोड़ा संभलकर प्रेम जीवन में आज के दिन चलना चाहिए। बार-बार पार्टनर की कमियों पर ध्यान देंगे तो बात बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन अच्छे बदलाव कुंभ वाले आज देख सकते हैं। आपकी बातों से आपका पार्टनर आज प्रभावित हो सकता है।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों को सौम्य स्वभाव पार्टनर को भाएगा। किसी तरह का सरप्राइज मिलने के भी आसार हैं।

