आज मंगलवार दिन 19 अक्टूबर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिये अपना राशिफल…..

मेष : आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह दी समाप्त होगी। किसी प्रिय जन से आपकी यदि कोई काम करने की बात चल रही थी, तो आज आपको उन शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समाज अकस्मात खराबी के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए आज कुछ खुश धन व्यय कर सकते हैं।

 

 

वृष : आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन से भी धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और आपके यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।

 

 

 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपके परिवार के सदस्यों के बीच भी अशांति का माहौल रहेगा। आज आप अपने घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

 

 

 

कर्क : आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेगे। घर के किसी सदस्य से संबंधित आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सायंकाल के समय अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोचेंगे, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि आपको भविष्य में इसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आजाद धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आपको भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उनका मनपसंद काम मिल सकता है।

 

 

 

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई चिंता थी, तो आज वह समाप्त होगी, लेकिन आज आपको अक्समात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने रुटीन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो आपको उसे पहले पूरा करने की सोचनी होगी।

 

 

 

 

तुला : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग विदेशी कंपनी मे नौकरी करते हैं,तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए आज आप पेट दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

 

 

 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में आपको करने पड़ेंगे। आज आप शत्रु पक्ष पर आज आप हावी होने की कोशिश करेगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उसे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी।

 

 

 

 

धनु : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नहीं डीलों को फाइनल करने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल लेने कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आज आप से नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

 

 

 

 

मकर : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज भाई बंधुओ से आपकी कोई मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन यदि ऐसी कोई स्थिति आये, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा। आज आप अपने घर के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंग

 

 

 

कुंभ : आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान होंगे, जिसके कारण आपके अपने परिवार के सदस्यों से भी बहस बाजी हो सकती है। आज नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही धन की समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ यदि आज आप किसी निर्णय को लेंगे, तो वह सफलता देने वाला होगा। सायंकाल के समय यदि आज आप को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।

 

 

 

मीन : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस पर ध्यान कम देंगे और आप अपने कुछ डीलों को फाइनल करने से भी पीछे हटेंगे, लेकिन वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे पहचाना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। आज यदि आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद विवाद पनपे, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *