आज दिन गुरुवर 29 अक्टूबर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे,जानिए अपना राशिफल….

मेष :: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है।

 

 

 

वृष ::आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।

 

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप तभी कुछ विशेष कर दिखाएंगे, जब आप अपने गुस्से पर काबू कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।

 

 

 

कर्क:: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह आज आपको भावुकता में नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

 

सिंह:: आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 

 

 

कन्या ::आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। यदि आज आप अपने प्रेमी से विवाह करने के प्रस्ताव को अपने पिताजी के सामने रखेंगे, तो वह स्वीकार कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।

 

 

 

तुला :: आज का दिनआपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।

 

 

 

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

 

 

 

धनु ::आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कुछ व्यवसाय के ऐसे कार्य अक्समात वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अपने दिन का कुछ समय परिजनों की सेवा करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

 

 

 

मकर ::आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आज आपको आपकी कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।

 

 

 

कुंभ ::आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।

 

 

मीन ::आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज यदि आपने संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *