आज दिन बुधवार 1 सितंबर क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल …..

मेष:: आज का आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपने सहयोगियों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको सावधानी बरतनी होगी व अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, लेकिन परेशान ना हों, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आज आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

 

वृष:: आज का दिन एक के बाद एक शुभ सूचना देता रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय की प्रगति देखकर भी आज आप फूले नहीं समाएंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं, लेकिन सायं काल तक वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। संतान के भविष्य से संबंधित आज यदि आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाइयों की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आपने अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने का सोचा है, तो दिल खोलकर करेगे क्योकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है व आगे की किसी भी योजना को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की थोड़ी चिंता सताती है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा।

 

कर्क:: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा, तभी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थी गुरुजनों का सहयोग पाकर अपनी सभी शिक्षा संबंधित परेशानियों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप सामाजिक सम्मेलनों में भी सम्मलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर जिस भी कार्य को पूरा करेंगे व आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

 

 

सिंह:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा क्योकि वह आपका सिरदर्द बने रहेंगे, लेकिन आपको अपने कार्य पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो यह कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।

 

कन्या:: आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बिजनेस कर रहे लोग किसी वजह से यदि कार्यों में रुकावट आ रही थी, तो आज वह भी आपके भाइयों की मदद से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। ननिहाल पक्ष से यदि आपके रिश्तों में कोई कटुता चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

 

 

तुला:: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी, जिसमें उनके गुरुजन व माता-पिता उनका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज आप को व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको घर व व्यापार दोनो मे यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें उलझने से बचना होगा और अपने प्रमुख कार्यों को महत्व देना होगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। व्यस्तता के चलते आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

 

धनु:: आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है। लाभ पाने के चक्कर में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़े से ही संतुष्ट रहें। यदि कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर रहा है, तो आज उसने सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आप परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें व परिवार के सदस्य सदस्यों की सलाह अवश्य ले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नवीनता आएगी।

 

 

मकर:: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आज आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिनभर लाभ के अवसर हाथ मे आने से आपका मूड अच्छा होगा। भविष्य में यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

कुंभ:: आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। आज कई काम एक साथ आपके पास आने से आपके लिए भागदौड वाली स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आप आपको व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

 

मीन:: आज का दिन आपके व्यवसाय क्षेत्र के लिए उन्नति भरा रहेगा। आज व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का नया अध्याय शुरू होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप कोई भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से समाप्त होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *