आज दिन बुधवार 3 नवंबर क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानिए अपना राशिफल ……

मेष:: आज गुरु का दशम व शुक्र का नवम गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

 

वृष:: अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

 

मिथुन:: शुक्र का सप्तम व सूर्य का पंचम गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

 

कर्क:: आज सूर्य तुला व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। शुक्र का खष्ठम व गुरु का सप्तम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। माता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

 

सिंह:: व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से तृतीय व गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। माता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है।

 

कन्या:: छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

 

तुला:: नोकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

 

वृश्चिक:: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

 

धनु:: आज बुध चन्द्रमा का दशम व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

 

मकर:: शुक्र के धनु व चन्द्रमा के कन्या गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

 

कुम्भ:: गुरु अभी इस राशि से द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का तुला गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

 

मीन:: गुरु का एकादश तथा शुक्र का धनु में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। भविष्य में जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। गणेश जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *