आज 1 मार्च दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष  : आज आपकी राशि पर नवम भाव में चन्द्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

 

 

 

वृष : आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम घर में है। सप्तम भाव में मंगल विराजमान प्रथम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख-भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर-परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें, उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

 

 

 

मिथुन : सप्तम भाव में चन्द्रमा और राशि से नवम भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

 

 

 

कर्क :आपकी राशि पर कुंभ का बृहस्पति तथा षष्ठम भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

 

 

 

सिंह : आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्म संतोष प्राप्त होगा। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

 

 

 

कन्या : आपकी राशि से पंचम चन्द्रमा संचार कर रहा है। शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। कोई महिला सहकर्मी और अधिकारी से आपको सहयोग मिल सकता है।

 

 

 

तुला : आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेलजोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलटफेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। दोस्तों के साथ आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

 

 

 

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ आपका समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र होगा तो आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

 

 

धनु : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं, जिससे मुश्किलें कम होंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

 

 

मकर : आज आपकी राशि से प्रथम चन्द्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

 

 

कुंभ : राशि का स्वामी शनि द्वादश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। दिन आपका उत्तम है।

 

 

मीन : आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय आपके लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा और भक्ति भाव रखें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *