आज दिन शुक्रवार 1 अक्टूबर क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल …..

 

मेष :: अनजाने में हुई किसी गलती से परेशान होंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मिलाजुला रहेगा। परिस्थिति में कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

 

 

 

वृषभ :: कारोबार करने के लिए आपका समय उपयुक्त है। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा होगी।

 

 

 

मिथुन :: रुके हुए अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन को लेकर स्थिति में कुछ सुधार होगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

 

 

 

कर्क :: कोई नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में सरलता लाए।यात्रा के योग बन रहे हैं। नकारात्मकता से निर्णय लेने में देर होगी।

 

 

सिंह :: किसी की बुराई ना करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। साथियों के साथ मनोरंजन आदि में समय बीतेगा। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती है। कार्य में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है।

 

 

कन्या :: पार्टनर के साथ धन का निवेश करने से लाभ रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। ससुराल पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

तुला :: आप के कार्य तकनीकी खराबी के कारण लंबित होंगे।लापरवाही के कारण कार्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता से जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

 

 

 

वृश्चिक :: पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

 

 

धनु :: परिवार में शुभ कार्य के अवसर बन रहे हैं। परिजनों की मदद से कार्य बनेगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। किसी पर शंका न करे।

 

 

मकर :: व्यापार में समय के अनुसार परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा कार्य में सावधानी बरतें।आप का अपना कोई धोखा दे सकता है। शुभ समाचार मिलेगा।

 

 

कुम्भ :: तिलहन के बिजनेश में धन—निवेश करते समय सावधानी बरते, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

 

 

 

मीन :: रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें। यात्रा से धन लाभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *