आज दिन शुक्रवार 31 दिसंबर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे,जानिए अपना राशिफल….

मेष:: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजन से भेंट संभव है और भाग्‍य साथ देगा।

 

 

 

वृषभ:: आज का दिन आपके लिए शुभ है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी मामले में आज दोस्‍त आपके काम आएंगे।

 

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आर्थिक मामलों में किस्‍मत साथ देगी।

 

 

 

कर्क:: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला है और आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। कहीं से आपको कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है।

 

 

 

 

सिंह:: आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलताएं मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नेत्र विकार की आशंका है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और आज जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ बनी रहेगी।

 

 

 

 

कन्या:: आज रोजी-रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयासों में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों के इरादे कमजोर पड़ेंगे।

 

 

 

तुला:: आज का दिन आपके लिए सुख देने वाला है और आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और परिवार में खुशियां आएंगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संभलकर रहें। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन लाभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक:: आज का दिन खास है और आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है, लेकिन आप बिना रुके अपने कार्य पूर्ण करते रहेंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

 

 

धनु:: आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुके कार्य संपन्‍न होने से आपके मन में हर्ष होगा और उत्‍साह बढ़ा रहेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा और सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होने से मनोबल बढ़ेगा।

 

 

 

मकर:: आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। झगड़े और विवादों से बचें।

 

 

 

कुंभ:: आज शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुख में व्यवधान आने से आपको परेशानी होगी और काम में भी आपका मन नहीं लगेगा। संतान के प्रति आप चिंतित रहेंगे और भाग्‍य आज आपका साथ नहीं देगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे।

 

 

मीन:: आज का दिन शुभ है और आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *