आज 3 अगस्त दिन बुधवार, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष: आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझेगा, लेकिन सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यवसाय की यदि कुछ योजनाएं रुकी पड़ी थी,तो आप उन्हें फिर से गति दे सकते हैं,जो आपके लाभ का कारण बनेगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी,लेकिन विद्यार्थियों को भी अपने सीनियर्स के साथ व सहयोग की आवश्यकता होगी,तभी वह किसी समस्या से बाहर निकल पाएंगे।

 

 

 

 

वृषभ: आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य करके आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और कोई नया पद भी मिल सकता है। आपको किसी कड़वी आदत से आपके परिवार के सदस्य से परेशान रहेंगे,जिसमें आपको सुधार अवश्य लाना होगा। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे,जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा।

 

 

 

 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी चल रही कडवाहट समाप्त हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें तो आएंगी,लेकिन आप फिर भी उनसे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से पढ़ाई का ऑफर आ सकता है।

 

 

 

 

कर्क: आज का दिन जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,इसलिए आपको उनकी बातें सुननी व समझनी होगी। प्रत्येक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी व अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके भाई आपके किसी नए निवेश में साझेदार बनेंगे।

 

 

 

 

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप आलस्य के कारण अपने काफी कार्य को पीछे छोड़ देंगे,जिसके कारण बाद में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अवरोध व विरोध के चलते भी भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे कार्यों में आप सजगता बरतते हुएआगे बढे़, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप आज पदोन्नति के चक्कर में रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण आप उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

कन्या: आज के दिन आपका उत्तरदायित्व बढ़ने से आप कुछ असहज स्थिति में आ जाएंगे। समाज में आपको किसी पुरस्कार से भी नवाजा जा सकता है,लेकिन आप संतान के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। भाई बहन आपके प्रत्येक कार्य में सहयोग देंगे,जिससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा। छोटे व्यापारियों को नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

 

 

 

 

 

तुला: आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप जीवनसाथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं व उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। आपको किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपको व्यापार संबंधी यात्रा पर जाना होगा। आपको आज भरपूर सुख मिलता दिख रहा है,लेकिन परिवार की कलह आपका सिरदर्द बन सकती है,इसलिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह सुलझ जाएगी।

 

 

 

 

वृश्चिक: आज का दिन आप परोपकार के कार्य को करने में व्यतीत करेंगे और दूसरों की सेवा करने से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को समाप्त करके संतान के करियर में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी,जिससे साथियों का मूड खराब हो सकता है। आपके सीनियर आपकी बातों से संतुष्ट होंगे और आपकी प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।

 

 

 

 

धनु: आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपके मन में मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको मधुर व्यवहार व धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा तभी आप माहौल को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कुछ जरूरतें पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

 

 

 

 

मकर: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। टेंशन के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है,लेकिन आपकी व्यवसाय में कोई नई डील अचानक से फाइनल होकर आपको मन मुताबिक लाभ दे सकती हैं। छोटे व्यापारी किसी को अपने व्यवसाय में शामिल कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय गाड़ी बहुत ही सावधानी से चलानी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। दोस्त की किसी स्कीम में धन लगा सकते हैं,लेकिन उसमें आपको जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में एकाग्रता लगाएंगे,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

 

 

 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी जीवनसाथी से कुछ कहासुनी होगी,जिसे आप बातचीत के जरिए ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके मन को संतोष रहेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है। आपको किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चली आ रही थी,तो वह भी समाप्त होंगी। आपको किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई बीपी और शुगर आदि जैसी समस्या है,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

 

 

 

मीन: आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने पर भी सोच विचार कर सकते हैं,जो युवा अभी तक कुंवारे हैं उनकी शादी की बात चल सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्य से आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *