आज 29 अप्रैल दिन शुक्रवार, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। उन्हें कुछ और नए कार्य भी सौपे जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक बोझ बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है जिसके कारण जीवनसाथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

 

 

 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे जिसके कारण आपके काम भी आसानी से बन जाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को डिनर कराने लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको जीवनसाथी से किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी पिछले की हुई किसी गलती के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

 

 

 

 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको यदि कहीं घूमने फिरने अथवा किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप अपने कुछ पुराने झगड़े झंझटों से मुक्त होंगे जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके मुताबिक रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपने ध्यान को पढ़ाई की ओर मोड़ना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार मेंआपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

 

 

 

 

कर्क: आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा नहीं तो आप अपने संचय धन को भी खर्च कर देंगे और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने के कारण मन मुताबिक लाभ मिलेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों से भी मिलवा सकते हैं।

 

 

 

 

सिंह: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ परेशानियों के बाद भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिन्हें उनको अपने पिताजी से साझा करना होगा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया,तो वह परेशान रहेंगे। पिताजी यदि आज किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है,इसलिए उसे अवश्य माने। आप आज अपने मन में चल रहे कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

 

 

 

 

कन्या: आज का दिन आपकी आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी और उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को छुपाना नहीं है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए भेजना चाहते हैं,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

 

 

 

तुला: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बेकार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं,इसीलिए उन्हें पहले ही बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह किसी नई प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उनको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

 

 

 

 

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका आध्यात्मिक कार्यों की ओर मन लगेगा व आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आप अपने मन में चल रही उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। व्यापार के किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है,इसलिए उन्हें पुरानी छोड़कर दूसरी में जाना बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप अपने खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।

 

 

 

धनु: आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से कोई सरप्राइस मिल सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति होने पर भी कड़वा बोलने से बचना होगा व उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको सिर दर्द,थकान,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

 

 

 

मकर: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे,उन्हें कहीं घुमाने अथवा डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा क्योंकि शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने धन का निवेश सोच विचार कर करना होगा। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है,जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान थे।

 

 

 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मधुर संबंध रखने होंगे व व्यापार में भी आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आज आपको उससे निजात मिलती दिख रही है,लेकिन विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

 

 

मीन: आज का दिन आपके परिवार के सदस्यों के रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज भी कर सकते हैं। आप किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में माहौल भी उत्साह जैसा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा,लेकिन यदि आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *