बृहस्पति और शुक्र होंगे बेहद करीब, 1 मार्च को आप भी देख सकेंगे ये अद्भुद नज़ारा…..

देहरादून: 1 मार्च को बेहद ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। बृहस्पति (Jupiter) और शुक्र (Venus) बहुत करीब आएंगे, ये दृश्य बहुत शानदार होगा। यह खगोलीय घटना खास होगी।सभी 1 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं ताकि इस शानदार घटना का फोटो खिंचकर उसे साझा कर सकें।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ट्वीट किया है और इस घटना के बारे में लोगों को बताया है साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इससे पहले हुई खगोलीय घटना का फोटो साझा करने को कहा, नासा ने ट्वीट में लिखा है कि, ”पश्चिमी आकाश में एक मिलन हो रहा हैः वर्धमान चंद्रमा बृहस्पति के करीब बैठता है उनके नीचे शुक्र है।

बृहस्पति और शुक्र 1 मार्च तक साथ-साथ रहेंगे, जब वे सबसे करीब होंगे। इसके बाद नासा ने लिखा कि, ” क्या आपने इन तीनों को एक साथ देखा है? एक तस्वीर खींचिए और इसे हमें भेज दें। इस ट्वीट में नासा ने साफ तौर पर कहा है कि बृहस्पति और शुक्र 1 मार्च को करीब होंगे।शुक्र और बृहस्पति होंगे बेहद करीब

1 मार्च को शुक्र और बृहस्पति बेहद करीब होंगे। जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे वैसे ये दोनों चमकीले ग्रह एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। आपको बता दें कि फरवरी महीने के आरंभ के दिनों में ये दोनों ग्रह तकरीबन 29 डिग्री की दूरी पर स्थित थे। लेकिन समय बीतने के साथ 1 मार्च को ये दोनों ग्रह मात्र 0.52 डिग्री की दूरी पर होंगे जो कि काफी दुर्लभ घटना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *