आज दिन बुधवार 25 अगस्त क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे जानिये अपना राशिफल……

मेष:: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी के कहने पर कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए आगे चलकर परेशानी बन सकता है। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ननिहाल पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

 

वृष:: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज उसमें चोरी की आशंका बनी हुई है। यदि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके खोजने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जब आपको जरूरत होगी, तब आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा। आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है, नहीं तो वह कार्य भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको आज कुछ भी व्यय रहेगा।

 

कर्क:: आज आप सुबह से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

 

 

सिंह:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। परिवार पर छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने मे आज सफल होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

कन्या:: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा, जिस भी कार्य में हाथ डालेगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले, नहीं तो भविष्य में आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। नौकरी कर रहे जातको को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

 

 

तुला:: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप चाहकर भी अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को पूरा करने में असफल रहेंगे क्योंकि आज आपके ऊपर एक के बाद एक कार्य आता रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन अपनी समस्याओं का हल मिलेगा। आप हल्का महसूस करेंगे। व्यवसाय में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको फल दे पाएंगे।

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में भी आज आपकी साख फैलेगी, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं व आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज कुछ तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मूड खराब हो सकता है। यदि ऐसा हो तो अपने साथी को मनाने की पूरी कोशिश करें।

 

धनु:: आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ सूचना आ सकती है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ के योग बनते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपकी कोई भी लंबे समय से लगी हुई थी, तो आज वह भी फाइनल हो सकती है, इसका आपको लाभ भी मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करके ही निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको लोगों की कुछ बातें भी सुननी पड़ सकती हैं।

 

 

मकर:: आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी देगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर निवेश कर रहे हैं, तो आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। भाई बहनों से यदि संबंधों में कोई कटुता आ गई थी, तो वह भी आज खत्म होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

 

 

कुंभ:: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी शान और शौकत पर खर्चा करते समय ध्यान देना होगा, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। आज रोजगार में आपको कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बड़ा दिखेगा। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

 

मीन:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्या यदि कोई थी, तो वह आज किसी प्रयोजन की मदद से समाप्त होगी और परिवार के सदस्यों ने एकता नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको जितना परिश्रम करेंगे, उतना फल मिलने में समय लगेगा, लेकिन निराश ना हो। यदि आपने किसी तरह का कोई निवेश किया हुआ था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी संपत्ति के दिन लेनदेन की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *