उत्तराखंड में खड़गे के दून दौरे के दिन भाजपा देगी कांग्रेस को झटका पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में होंगे शामिल, ये पूर्व विधायक भी हो सकते है शामिल…..

देहरादून: खड़गे के दून दौरे के दिन भाजपा देगी कांग्रेस को झटका। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में होंगे शामिल। 2007 में कोटद्वार से जीते थे भाजपा के टिकट पर। खंडूडी की कोटद्वार से हार के बाद भाजपा से निष्कासित किये गए थे शैलेन्द्र रावत।

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे के दिन पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। आज रविवार को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

इनके अलावा बीजेपी के पूर्व विधायक रहे धन सिंह नेगी, महावीर रंगड भी बीजेपी मे घर वापसी कर सकते हैँ। इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। सुचना उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी।

इसके अलावा पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे राजीव कंडारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे इसके अलावा गिरीराज उनियाल समेत कई लोग आज भाजपा के होंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई थाली का बैंगन जा रहा है तो मैं कुछ नहीं कह सकता।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *