उत्तराखंड में पुलिस विभाग में नौकरी ही नौकरी ,दारोगा के 197 पदों के लिए निकली भर्ती, लेकिन कांस्टेबल भर्ती की फाइल शासन में अभी तक क्यों अटकी हैं….

देहरादून : पुलिस विभाग में जल्द ही दारोगा के 197 पदों के लिए सीधी भर्ती निकलने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन (प्रस्ताव) भेज दिया है। इनमें 65 पद नागरिक पुलिस, 43 पद अभिसूचना और 89 पद प्लाटून कमांडर पीएसी के शामिल हैं।

कांस्टेबल भर्ती की फाइल शासन में अटकी
इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए सितंबर में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा था, लेकिन दो माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जल्द भर्ती करने के आदेश के बावजूद इसकी फाइल शासन में लंबित है।

कांस्टेबल की सीधी भर्ती के अधियाचन पर आयोग ने कुछ आपत्ति लगाकर संशोधन के लिए फाइल वापस पुलिस मुख्यालय भेजी थी। मुख्यालय ने आपत्तियों को दूर कर फाइल शासन को भेज दी, लेकिन अब तक भर्ती पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय लगातार शासन से पत्राचार कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *