डॉक्टर के एक फोन पर DGP ने लिया ऐक्शन, बचाई बीमार बुजुर्ग की जान

मैक्स हॉस्पिटल से डॉ पुनीत त्यागी ने डीजीपी अशोक कुमार को फोन किया। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल आए थे, लेकिन जब बेटी दवाई ले रही थी तभी उनके बुजुर्ग पिता कहीं चले गए और अब तक गुमशुदा हैं। रात को डीजीपी ने अफसरों को आदेश दिए। इसके बाद बुजुर्ग को ढूंढ लिया गया।

 

देहरादून-
उत्तराखंड के डीजीपी इन दिनों एक बुजुर्ग की जान बचाकर खबरों में हैं। हुआ यूं कि देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित मैक्स अस्पताल से दिन में एक बुजुर्ग के लापता होने की सूचना मिली। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने डीजीपी को जानकारी दी। इसके बाद डीजीपी ने पुलिस की मदद से लापता बुजुर्ग को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया।

 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मैक्स हॉस्पिटल में जीएन सिंह नाम के एक शख्स अपनी बेटी के साथ डॉक्टर को दिखाने आए थे। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद बेटी अपने पिता को वोटिंग हॉल में बिठाकर दवा लेने चली गई। बेटी जब दवाई लेकर लौटी तो पिता मौके पर नहीं थे। अस्पताल के आसपास ढूंढने पर जब पिता नहीं मिले तो बेटी ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस गुमशुदा बुजुर्ग की बरामदगी में जुट गई।

डॉक्टर ने डीजीपी को बुजुर्ग के लापता होने की दी सूचना
उधर, बुजुर्ग की बेटी ने मैक्स अस्पताल के डॉक्टर पुनीत त्यागी की पत्नी को इस बारे में सूचित किया। इस दौरान डॉ पुनीत त्यागी ने रात में ही डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार को हॉस्पिटल से बुजुर्ग के लापता होने की सूचना दी। डीजीपी अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों को फौरन कार्रवाई के सख्त आदेश दिए। रात डेढ़ बजे पुलिस ने बुजुर्ग को ढूंढ लिया। डॉ पुनीत त्यागी ने बताया कि रात में मैंने डीजीपी अशोक कुमार को सूचित किया था जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को बरामद किया।

उधर, थानाध्यक्ष राजपुर राजेश शाह ने बताया कि शाम को बुजुर्ग के लापता होने की सूचना मिली थी। रात में डीजीपी का संदेश मिलने के बाद ढूंढने के प्रयास किए गए। राजपुर क्षेत्र के आखिरी गांव में बुजुर्ग एक किनारे गिरे हुए मिले। जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह तो वॉक पर आए थे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *