आज काशी में काशी विश्वनाथ में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, तो देहरादून के साथ उत्तराखंड के शिवालयों में भी देखेंगे सीधा प्रसारण….

आज यानी सोमवार को होने वाले काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण व समग्र विकास के कार्यों के लोकार्पण का दून में भी विभिन्न मंदिरों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा महानगर ने सभी मंडलों को तमाम शिवालयों में स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी सजीव प्रसारण देखेंगे।

भाजपा संगठन ने बताया कि शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल नागेश्वर मंदिर डाकरा, श्री देव सुमन नगर मंडल शिव मंदिर राजपुर रोड, मसूरी मंडल शिव मंदिर लंढौर, केदार नगर मंडल में पंचेश्वर मंदिर टी-एस्टेट बंजारावाला, धर्मपुर नगर मंडल में दुर्गा मंदिर ओम सिटी निकट पथरी बाग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल पिपलेश्वर महादेव मंदिर भारूवाला, दीनदयाल नगर मंडल शिव मंदिर ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर-कांवली नगर मंडल में प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर, जीएमएस नगर मंडल श्री राम मंदिर दीप लोक कालोनी, करनपुर मंडल पृथ्वीनाथ मंदिर सहारनपुर चौक।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक, तपोवन नगर मंडल शिव मंदिर तपोवन एनक्लेव तरला आमवाला, रायपुर मंडल दून हिल्स कालोनी रिंग रोड शिव मंदिर में दिन के 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्क्रीन पर देखेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन व जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *