भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में निकली हाई सैलरी वाली भर्ती, ₹1.5 लाख महीना देगा रिजर्व बैंक………..
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यंग प्रोफेशनल (Young Professional – YP) के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.50 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।
यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी नहीं बल्कि संविदा (Contract Basis) पर की जाएगी। हालांकि चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में नीति निर्माण, वित्तीय नियमन, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देने का मौका मिलेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी-
विवरण जानकारी
संगठन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पद का नाम यंग प्रोफेशनल (YP)
कुल पद 12
भर्ती का प्रकार संविदा आधारित
मासिक स्टाइपेंड ₹1,50,000
कार्यस्थल मुंबई
प्रारंभिक अनुबंध 3 वर्ष
अधिकतम अवधि 5 वर्ष
आवेदन का माध्यम ईमेल
अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026
किन क्षेत्रों में होगी भर्ती ?
आरबीआई ने 12 अलग-अलग विशेषज्ञ क्षेत्रों में भर्ती निकाली है, जिनमें शामिल हैं:
साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी रिस्क
पॉलिसी एनालिटिक्स
क्लाइमेट चेंज रिस्क एवं सस्टेनेबल फाइनेंस
क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स
पेमेंट इकोसिस्टम
डोमेस्टिक एवं क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम्स
इकोनॉमिक पॉलिसी एवं रिसर्च
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
क्वांटम टेक्नोलॉजी
डेटा एनालिसिस
फाइनेंशियल मार्केट्स
डेटा एनालिटिक्स एवं पॉलिसी रिसर्च
प्रत्येक पद के लिए एक-एक रिक्ति निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन ?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु की गणना: 6 जुलाई 2026 तक
शैक्षणिक योग्यता
अधिकांश पदों के लिए निम्न क्षेत्रों में पोस्ट ग्रेजुएशन, एमटेक, पीएचडी या समकक्ष योग्यता मांगी गई है:-
कंप्यूटर साइंस
डेटा साइंस
साइबर सिक्योरिटी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
फाइनेंस
इकोनॉमिक्स
स्टैटिस्टिक्स
क्वांटम टेक्नोलॉजी
संबंधित तकनीकी विषय
मिलेगी ₹1.5 लाख मासिक सैलरी
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक स्टाइपेंड है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1,50,000 का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि लागू कर (Tax) की कटौती नियमानुसार की जाएगी।
सभी चयनित यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में की जाएगी। यहां उन्हें विभिन्न विभागों में रिसर्च, पॉलिसी विश्लेषण, डेटा एनालिटिक्स और वित्तीय नियमन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। चयनित उम्मीदवार भविष्य में आरबीआई में स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। यह अवसर केवल निश्चित अवधि के लिए पेशेवर विशेषज्ञों को जोड़ने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
छुट्टी और अनुबंध की शर्तें
प्रति वर्ष 15 दिन का अवकाश
अतिरिक्त छुट्टी पर स्टाइपेंड कटौती
अनुबंध समाप्त करने के लिए 3 महीने का नोटिस आवश्यक
शुरुआती 6 महीनों में बिना नोटिस अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
RBI की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
CV, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट, लेखन नमूना और रेफरेंस लेटर संलग्न करें।
सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में तैयार करें।
निर्धारित प्रारूप में Subject Line लिखकर आवेदन ईमेल करें।
अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेजना अनिवार्य है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
AI, Cyber Security, Data Analytics, Climate Finance और Financial Research जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले युवाओं के लिए RBI की यह भर्ती करियर का बड़ा मौका साबित हो सकती है। आकर्षक स्टाइपेंड और देश के केंद्रीय बैंक में काम करने का अनुभव इसे बेहद खास बनाता है।

