अब कई दिनों की गर्मी के बाद आज पलटी मारेगा मौसम, 9 राज्यों में आंधी- बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट……..

दिल्ली: कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद आज मौसम पलटी मार सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यो में आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं. इससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिल सकती है और तापमान भी कुछ नीचे आ सकता है।

देशभर का मौसम इन दिनों अजब-गजब दौर से गुजर रहा है. कहीं पर लू जैसे हालात बने हुए हैं तो कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD का कहना है कि मौसम में तेज बदलाव का दौर जारी है. पिछले कुछ दिनों की गर्मी के बाद आज मौसम बदल सकता है. यह बदलाव लोगों को राहत देगा। हालांकि उमस ज्यादा रहने से लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा हो सकता है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश के आसार
IMD के अनुसार आज देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश और ओले गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार भी बन रहे हैं।

मध्य भारत में गर्मी दिखाएगी अपना सितम।
मध्य भारत और पूर्वी भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में आज तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहां पर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण भारत में आने वाले केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-बारिश होगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और आंधी का दौर आज भी लगातार चलता नजर आएगा।

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए गुड न्यूज
मौसम वैज्ञानिकों ने आज 12 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर वासियों को गुड न्यूज दी है. उने के मुताबिक, आज बादल छाए रह सकते हैं. दिन में हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी आ सकती है. साथ ही, बिजली गिरने की आशंका भी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *