आज दिन शुक्रवार 18 दिसम्बर क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए राशिफल ….. 

मेष: राशि के जातकों के ऊपर काम का बोझ अत्यधिक रहेगा। परंतु अपनी मेहनत से समय पर कार्य को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विदेश से संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। कुछ जातकों को घर से भी काम करना पड़ सकता है। लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। रुपया पैसा खर्च करने के मामले में सिद्धांतवादी रहेंगे और दूसरों से किसी प्रकार की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे।

 

वृष:: राशि के जातक सच्चाई व ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए अपने सभी कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में लाभ होने की संभावना बन रही है‌। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क धन प्राप्ति में सहायक बनेंगे। खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।

 

मिथुन:: राशि के जातकों में कामकाज से संबंधित परिस्थितियां अनुकूल ना होने से निराशा का भाव रहेगा। कोई ना कोई अड़चन काम में बनी रहेगी। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से भी लाभ की संभावना बन जाती है।

 

कर्क:: राशि के जातक कामकाज के लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। कम मुनाफे में व्यापार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी‌। साझेदारी संबंधित काम में तरक्की मिलेगी।

 

सिंह:: राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाएंगे। सेहत के मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कन्या:: राशि के नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में बदलाव की परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। नई योजनाओं के क्रियान्वयन में पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। लाभ की संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं।

 

तुला:: राशि के जातकों को सफलता प्राप्ति के लिए अपनी विशिष्टता प्रदर्शित करनी पड़ेगी। भावनाओं में बहने की वजह प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। लाभ की संभावनाएं अच्छी नजर आती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। खर्च नियंत्रित रहेंगे। वृश्चिक:: राशि के जातकों के लिए दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। कामकाज को पूरा करने के लिए छोटी यात्रा की संभावना बन रही है। नए संपर्क बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए अपने काम का प्रचार प्रसार करना जरूरी रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। मान सम्मान भी मिलेगा।

 

धनु:: राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा पाने की उम्मीद बन रही है। धन संबंधित मामलों को गुप्त रखने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक रहेगा। विदेश से धन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। एक्सपॉर्ट से जुड़े हुए कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा।

 

मकर:: राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित कामों में लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। व्यवसायियों के लिए दिन बहुत शुभ है। उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। सेहत संबंधित मामलों में सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च झेलने पड़ सकते हैं। कुंभ::राशि के जातक शत्रु से परेशान रहेंगे। भावनात्मक रूप से अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करेंगे। सेहत से जुड़े मामले मुश्किल का सबब बन सकते हैं। अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।

 

मीन:: राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे जोश से मेहनत करेंगे और कामयाब भी रहेंगे। सरकारी कामों से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान तथा पद प्राप्ति होगी। रुपये पैसों के मामले में दिन बहुत अनुकूल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *