केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 9 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती शुरू। 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका—यहां जानें पूरी डिटेल…….
दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने Constable Technical & Tradesman Recruitment 2026 के तहत 9,195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती-
कांस्टेबल (Technical & Tradesman): 9,175 पद
पुरुष: 9,096
महिला: 79
कांस्टेबल (Pioneer Wing): 20 पद (केवल पुरुष)
मेसन: 13
इलेक्ट्रीशियन: 7
ट्रेड्समैन पद राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर भरे जाएंगे, जबकि पायनियर विंग के पद All India Basis पर होंगे।
सैलरी (Salary Details)
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) के तहत वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
ड्राइवर: 10वीं पास + Heavy Vehicle Driving License
MMV (मैकेनिक): 10वीं + ITI (2 वर्ष) या अप्रेंटिसशिप अनुभव
अन्य ट्रेड्स: 10वीं पास और संबंधित कार्य में दक्षता
पायनियर (मेसन/इलेक्ट्रीशियन): 10वीं + 1 वर्ष अनुभव (ITI को प्राथमिकता)
आयु सीमा (Age Limit)
ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट:
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
Ex-Servicemen: नियमानुसार छूट
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:
PET/PST (फिजिकल टेस्ट)
CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
ट्रेड टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट (DME/RME)
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
CBT: 100 प्रश्न, 100 अंक
विषय: रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी
समय: 2 घंटे
Negative Marking: 0.25 अंक
फिजिकल टेस्ट (PET Details)
पुरुष: 5 किमी दौड़ (24 मिनट)
महिला: 1.6 किमी दौड़ (8.5–12 मिनट, पोस्ट के अनुसार)
शारीरिक मानक (PST)
पुरुष ऊंचाई: 170 सेमी
महिला ऊंचाई: 157 सेमी
पुरुष सीना: 80 सेमी + 5 सेमी फुलाव
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य/OBC/EWS (पुरुष): ₹100
SC/ST/महिला/Ex-Servicemen: निःशुल्क
कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रजिस्ट्रेशन करें
आवेदन फॉर्म भरें
फीस जमा करें (यदि लागू हो)
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
जरूरी बातें
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
अंतिम चयन CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा
सभी चरणों में पास होना अनिवार्य
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें। CRPF की यह भर्ती 2026 की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है।

