उत्तराखंड में यहाँ पत्नी पर लगाया बेटे संग भागने का आरोप, सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना…..

बाजपुर : एक बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी के सौतेले बेटे के साथ भाग जाने का आरोप लगाया तो पुलिस भी दंग रह गई। दिनभर यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। शाम को पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बेटी के साथ रह रही है।

ऊधम सिंह नगर बाजपुर में एक मामला दिनभर चर्चा में रहा। एक पति अपनी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस के पास पहुंचा और यहां पत्नी पर उसने जो आरोप लगाए उसे सुनकर पुलिस पर दंग रह गई। बाद में मामला कुछ और ही निकला। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले उसने दूसरा विवाह किया था।

पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं।दोनों बेटे इस शादी के खिलाफ थे और घर छोड़कर चले गए। बाद में उन्होंने घर आना जाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के अनुसार उसके एक बेटे ने सौतेली मां से नजदीकी बढ़ा लीं। मां-बेटे का रिश्ता होने के कारण उसे शक नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये लेकर चली गई।

बुजुर्ग ने अपने बेटे पर ही उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया।विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर गई
इस मामले की जांच बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने की।

एसआई गोस्वामी ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर रह रही है। वह एक कंपनी में मजदूरी करती है। उसने कहा कि वृद्ध अक्सर उसे पीटता था, जबकि सौतेला बेटा उसे बचाता था तो वह उस पर भी अनर्गल आरोप लगाता है। एसआई गोस्वामी ने महिला के सौतेले बेटे के साथ जाने के आरोपों को गलत बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *