उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट-आज आये 1226 मामले- कोविड से स्वस्थ हुए 1927…….

देहरादून :  उत्तराखंड में राहत की बात है कि कोरोना मरीजों की संख्या में निरन्तर कमी आ रही है। आज प्रदेश में 1226 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है वहीं 32 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 328338 पहुंच गई है जिसमें से एक्टीव मरीजों की संख्या 30357 है। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या 1927 है।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा शाम 6:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घण्टे में अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर 4, चमोली 87, चंपावत 22, देहरादून 241, हरिद्वार 159, नैनीताल 59, पौढ़ी गढ़वाल 100, पिथौरागढ़ 276, रुद्रप्रयाग 50, टिहरी गढ़वाल 94 उधम सिंह नगर 89 और उत्तरकाशी में 24 मामले आये हैं। प्रदेश में टोटल मरीजों की संख्या 328338 पहुंच गई है आज 32 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। टोटल मरने वालों की संख्या 6401 हो गयी है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 30357 है। आज प्रदेश में 1927 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *