उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मामले में एक्शन, विनोद आर्य और वकील पर FIR………

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मामले में विनोद आर्य और उसके वकील अनुज पुंडीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है। अंकिता के माता-पिता के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और सभी दलों के लोग पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।

गोदियाल ने कहा कि जब पता चला कि एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही की जा रही है, तो सभी लोग एक साथ थाने पहुंचे और साफ कह दिया कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक यहां से नहीं जाएंगे। दबाव के बाद पुलिस ने विनोद आर्य और उसके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

‘जो धाराएं लगानी चाहिए थी नहीं लगाई गईं’
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब ये पुलिस का विवेक है कि चूंकि जो अपराध हुआ है उसमें सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने जिन धाराओं में ये एफआईआर दर्ज की है, यदि भविष्य में ये पता लगा कि ये सुसंगत धाराएं नहीं हैं और मजबूत धाराएं होनी चाहिए तो उसके लिए भी आगे लड़ाई लड़ी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *